रेलवे ट्रैक पर मिली अधेड़ की क्षत-विक्षत लाश, पुलिस अज्ञात लाश की शिनाख्त में जुटी

बोरतालाब। बोरतालाब से पनियाजेब के मध्य रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बोरतलाव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रेलवे लाइन पर शव के शरीर के टुकड़े अलग-अलग स्थानों पर मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई होगी। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बोरतलाव पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ करने के साथ ही मृतक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।