रायपुर। छत्तीसगढ़ के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नौकरी मिलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषणा के बाद खिलाड़ियों के नाम राजपत्र में प्रकाशित कर दिए हैं। अलग- अलग खेलों के 156 खिलाड़ियों के नाम राजपत्र में प्रकाशित किए गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, अब इन खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिल सकेगी। उल्लेखनीय है कि, इन खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के लिए कई साल तक इंतजार करना पड़ा है।















