पाटन।।पूरे प्रदेश में 24 जून को प्रधानमंत्री आवास 2.0 के हितग्राहियो को पात्र अपात्र करने के अलावा वारियता सूची तैयार करने ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस ग्राम सभा का सभी ग्रामीणजन बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । प्रधानमंत्रीआवास 2.0 का सर्वे रोजगार सहायक सचिव या ऑपरेटर द्वारा किया गया है ।जरूरतमंदों को इस दिन का इंतजार था ।जनकल्याण समिति के संयोजक युगल किशोर आडिल ने बताया कि वर्ष 2018 में जो सर्वे किया गया था उस सर्वे में पात्र हितग्राहियो का आवास लगभग पूर्णता की ओर है और उस सर्वे में जो नाम छूटा था उन् हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास 2.0 का इंतजार था जो कि कल पूर्ण होने वाला है । लेकिन विभागीय गलतियों की वजह से सॉफ्टवेयर की तकनीकी प्रॉब्लम के कारण बहुत से हितग्राहियो पर पात्र अपात्र होने का खतरा मंडरा रहा है। आडिल ने बताया कि जो पूर्व में सर्वे किया गया था उसे सर्वे के हिसाब से वर्तमान में जारी किए सर्वे सूची में अधिकांश हितग्राहियों का नाम विलोपित है। जिसकी वजह से पंचायत प्रतिनिधियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है । सॉफ्टवेयर की तकनीकी प्रॉब्लम बताते हुए विभाग पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रहा है ।लेकिन इस गलती का खामिजायाजा प्रधानमंत्री आवास की हितग्राही सरपंच सचिव या सर्वे करने वाले कर्मचारियों को भुगतना पड़ सकता है ।लोगों में गलतफहमियां बढ़ने की संभावना है और 24 तारीख को होने वाले ग्राम सभा में लगभग विवाद की स्थिति बनने की संभावना प्रदर्शित हो रही है । आडिल ने कहा कि शासन प्रशासन को इस दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाते हुए निर्देश जारी करना चाहिए की सॉफ्टवेयर त्रुटि की वजह से छूटे हुए हितग्राहियो का नाम वापस जोड़ा जाए ताकि प्रधानमंत्री आवास 2.0 का लाभ जरूरत मंद हितग्राहियों को मिल सके । शासन प्रशासन द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर ग्रामीण जनों को इस त्रुटि की जानकारी देने के अलावा भविष्य में उन छूटे हितग्राहियों का नाम कैसे जोड़ा जा सकता है उनकी जानकारी देने हेतु निर्देशित करना चाहिए । बहुत सारे पंचायत जिसमें सिपकोना पूर्व सर्वे 382 वर्तमान सूची 173 इसी प्रकार से कुर्मी गुंडरा 259 में 213 , गुजरा मे 554 मे 367 , सेमरी मे 270 मे 144 , कसही मे 98 मे 62 , सोरम 388 मे 300 ,ऑदरागहन 250 मे 109 , सेलुद 700 मे 352 ,मर्रा 350 मे284 ,बेल्हारी 155 मे 143 , आगेसरा 158 मे 109 ,गातापार 231 मे 152 , बोरेंदा 272 मे 125 , पौहा 247 मे 141 का नाम छुटा है। इसी तरह से पाटन ब्लाक के अधिकास गांव के हितग्राहियो का नाम वर्तमान जारी सूची से गायब हैँ। युगल किशोर आडिल ने शासन प्रसाशन से माग़ करते हुए कहा की छूटे हुए हितग्राहियो का नाम जोड़ने दिशा निर्देश जारी करे ताकि पात्र हितग्राहि लाभान्वित हो सके।।







