अंडा। फोटो। ग्राम तिरगा के गांधी चौक में राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रगीत सुजलाम सुफलाम मलयज शीतलाम गीत गया गया। जय हिन्द जय भारत, वंदे मातरम् , भारत माता की जय घोष के साथ गांधी जी प्रतिमा में ज्योति प्रज्वलित कर राष्ट्र गीत उत्सव मनाया गया जिसमे ग्रामीणों ने अपने घर से दीप लाकर राष्ट्रीय गीत उत्सव मनाया। ग्राम पंचायत तिरगा भवन में सचिव ने टेलीविजन के माध्यम से राष्ट्र व्यापी देश भक्ति गीत संगीत और प्रधानमंत्री का संबोधन दिखाया और सुनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत तिरगा सरपंच घसियाराम देशमुख , उपसरपंच सूखित राम ढीमर, ग्राम पटेल बाबूलाल देशमुख थे, सेवानिवृत शिक्षक हीरालाल दिल्लीवार ने देश भक्ति जयकारों से अभिभूत कर दिया। सरपंच ने बताया यह गीत हमारे दिलो में देश भक्ति की भावना को जागृत कर भारत माता के प्रति श्रद्धा भक्ति की भावना मजबूत करता है। यह गीत धरोहर को संजोकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर शिक्षक रघुनाथ देशमुख, सूरज देशमुख, बिरेंद्र निषाद, पंचगण चंदूलाल यादव, गोवर्धन ढीमर, कविता ऋषि, जमुना बाई निषाद, बिहान अजिविका मिशन के कार्यकर्ता ललिता देशमुख, उर्मिला देशमुख, सर्जना युवा संयुक्त युवा संगठन से घनश्याम देशमुख, डोमन लाल, दिलीप देशमुख, घनाराम, मिथलेश, बुद्धेश्वर सिंह, तुलसीराम, समूह के सदस्य गण मंगल देशमुख, पूर्णिमा देशमुख, पूर्णिमा बेलचंदन, भुनेश्वरी, लता, लता देशमुख, देवकी, गोमती, ललेश, उपस्थित थे।






