पंडरिया। नगर का नया बस बस स्टैंड बिना उपयोग के ही खंडहर में तब्दील हो गया।बस स्टैण्ड जानवरों व असामाजिक तत्वों का अड्डा बनकर रह गया है। निर्माण के समय से ही उक्त बस स्टैण्ड अव्यवसथित रही है। बस स्टैण्ड के भीतर पूरे दिन जानवरों का बसेरा रहती है। इसके अलावा सुबह से रात तक शराबखोरी का अड्डा बना रहता है। साफ-सफाई भी नहीं की जाती है। बस स्टैण्ड परिसर के भीतर गंदगी व सफाई नहीं होने के कारण यात्री परिसर के भीतर नहीं घुस पाते। सुबह से परिसर में प्रतिदिन शराब की खाली बोतले व डिस्पोजल पड़ी मिलती है। वहीं लोग इसका उपयोग प्रसाधन के रुप में करने लगे है। नगर प्रशासन द्वारा उक्त बस स्टैण्ड की सफाई सहित सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया गया।जिसके कारण बस स्टैंड भवन खंडहर हो गया। शराब खोरी सहित कई अवैध कार्य हो रहे है जिसे रोकने प्रशासन पहल नहीं कर रहा है। परिसर के भीतर बने टिकट काउंटर व चार दुकानें भी बनाई गई है जो चालू ही नहीं हो पाया। इनमें दुकान भी बनाये गए थे जिनका आबंटन नहीं किया गया।यदि इन दुकानों को आबंटित किया जाता या दुकानें खोली जाती तो परिसर का देखभाल भी होता तथा सफाई भी होती रहती। इसी प्रकार बस स्टैण्ड के ऊपर बने कमरों का उपयोग भी अवैध कार्यो के लिए असामाजिक तत्वों द्वारा किया जाता है। इन कमरों में दरवाजे भी चोरी कर लिए गए हैं।बस स्टैंड भवन में अब केवल ढांचा ही दिखाई देता है।नगर से अंतर्राज्यीय बसे चलने व बसों की संख्या बढ़ने से बस स्टैण्ड की उपयोगिता बढ़ती जा रही है किंतु प्रशासन द्वारा सफाई व सुरक्षा व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण यात्री यहां उतरना पसंद नहीं करते है।परिसर में गंदगी होने तथा जानवरों के बैठे रहने के कारण यात्री यहां नहीं ठहरते हैं।इसका प्रभाव व्यसाय पर भी पड़ता है,यात्री गंदगी के कारण बस से ही नहीं उतरते हैं।
*खिड़कियों के कांच सहित दरवाजा गायब हुई*- बस स्टैण्ड परिसर के ऊपर के मंजिल पर बने कमरों में खिड़कियां लगाई गई थी, जिसे असामाजिक तत्वों के द्वारा तोड़ दिया गया है वहीं छड़, शीशा व अन्य सामाग्रियों को गायब कर दिया गया है। बस स्टैण्ड परिसर में लगे सभी खिड़कियां गायब हो चुकी है।अब केवल दीवार व पिल्हर ही रह गए हैं।
*दुर्घटना की आशंका*-बस स्टैंड भवन अत्यंत जर्जर हो गया है।यह कभी भी टूटकर गिर सकता है।परिसर का पिछला हिस्सा टूट चुका है तथा कई जगह से टूट रहा है।इसमें कभी भी बड़ी घटना घटने की संभावना है।प्रशासन को जल्द ही डिस्मेंटल व निर्माण के लिए पहल करनी चाहिए।
’’परिसर की साफ-सफाई कराया जाता है। बस स्टैंड परिसर में खिड़की व दरवाजे टूट चुके हैं,साथ ही चोरी कर लिए गए हैं।बस स्टैंड का नए सिरे से निर्माण हेतु इंजीनियर द्वारा प्राक्कलन तैयार कर व्यवस्थित किया जाएगा ।
“लालजी चन्द्राकर , सीएमओ नगर पंचायत पंडरिया।







