पंडरिया।नवनियुक्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी पंडरिया दीपक सिंह ठाकुर ने सोमवार को स्कूल ब्लाक के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।जिसमें उन्होंने सभी संघ प्रतिनिधियों से शिक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा किया।उन्होंने सभी संघठन के प्रतिनिधियों से कहा कि सभी शिक्षक अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए समय पर विद्यालय पहुँचे तथा शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए सहयोग प्रदान करेंगे।शिक्षक विद्यालय में केवल ड्यूटी समझकर कार्य करने के बजाय अपने घर या व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझकर कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का कोई भी समस्या होने पर तत्काल निराकरण किया जाएगा।मेडिकल बिल,अवकाश, सहित कई कार्यालयीन कार्य जिसमें विलंब होता है,उन कार्यों का त्वरित निराकरण किया जाएगा।श्री ठाकुर ने कहा कि कोई भी आवेदन या फाइल उनके कार्यालय में नहीं रुकेगा।उन्होंने पुराने रुके हुए कार्य की भी जानकारी ली तथा संगठन प्रमुखों से सुझाव भी मांगे।सभी संघ प्रमुखों द्वारा कुछ समस्याओं से अवगत कराया जिस पर उन्होंने निराकरण के निर्देश सम्बन्धित लिपिक को दिया।इस दौरान बीआरसीसी राममुरारी यादव,सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी रामचंद साहू सहित कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।
पौधारोपण किया गया-संघ प्रमुखों से बैठक के पूर्व श्री ठाकुर ने विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में नीम का पौधारोपण किया।उन्होंने सभी विद्यालय प्रमुखों व शिक्षकों को पौधारोपण करने की अपील की।इस दौरान प्रफुल्ल बिसेन,शत्रुहन डड़सेना,ऋषि कुमार महरा,मोहन राजपूत, सुरेश ठाकुर,संतोष सोनी,राजेश पांडेय,परस राम अंचल,रघुनन्दन गुप्ता,होरीलाल गबेल,







