पाटन। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) पाटन मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गठन के बाद पहली बार दुर्ग लोकसभा सांसद Vijay Baghel एवं प्रदेश भाजपा मंत्री Jitendra Verma से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया गया तथा संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को पार्टी की गतिविधियों से जोड़ने पर चर्चा हुई।
भाजयुमो पाटन मंडल अध्यक्ष कुणाल वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष नीतीश यादव (सेलूद), महामंत्री तनमय धुरंधर, महामंत्री आर्यन देवांगन, कोषाध्यक्ष विवेक चंद्राकर, कन्या शक्ति संयोजिका काजल साहू, प्रचार-प्रसार मंत्री घनश्याम सोनी, सह प्रचार-प्रसार मंत्री तामेश वर्मा, मंत्री नितेश साहू, मीडिया प्रभारी भूपेश साहू एवं सोशल मीडिया प्रभारी गौरव वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सांसद विजय बघेल एवं प्रदेश भाजपा मंत्री जितेंद्र वर्मा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के विस्तार और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया।







