शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोरपा में नवपदस्थ शिक्षक ने बच्चों को कराया न्यौता भोजन


पाटन।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोरपा में आज नवपदस्थ शिक्षक श्री प्रफुल्ल चंद्र साहू द्वारा न्योता भोजन कार्यक्रम का सौहार्द्रपूर्ण एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत मां सरस्वती के पूजन एवं वंदन से हुआ। अतिथियों का स्वागत पुष्पमालाओं एवं तिलक लगाकर पारंपरिक रीति से किया गया, जिससे सांस्कृतिक गरिमा और भी उजागर हुई।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षाविदों ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, विद्यार्थी उन्नयन और समुदाय सहभागिता को सराहते हुए प्रेरणादायक आशीर्वचन प्रदान किए। अतिथियों ने नवपदस्थ शिक्षक के इस आयोजन को विद्यालय-समुदाय के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
न्योता भोजन में समस्त आमंत्रित अतिथियों, अभिभावकों एवं समुदाय जनों ने स्नेहपूर्वक सहभागिता की। सौहार्द व उत्साह से ओतप्रोत वातावरण में कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि
आ. श्री जितेन्द्र वर्मा – प्रदेश मंत्री, भाजपा
आ. श्री योगेश (निक्की) भाले – अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन

आ. श्री दीपक यादव – नगर पंचायत पाटन
श्रीमती संगीता धुरंधर – पार्षद, खोरपा

श्री केवल चन्द्र देवांगन – सभापति, नगर पंचायत पाटन

श्री देवेन्द्र कुमार ठाकुर – पार्षद, अटारी

श्रीमती रानी बंछोर – मंडल अध्यक्ष भाजपा, पाटन

श्री केशव बंछोर – वरिष्ठ भाजपा नेता

श्रीमती कामिनी धुरंधर – विधायक प्रतिनिधि
विद्यालय तथा SMC के प्रतिनिधि अभिषेक कोसे – अध्यक्ष SMC, श्रीमती प्रभा धुरंधर सदस्य, SMC, श्रीमती अनुसुईया बंछोर – शिक्षाविद् , संतोष कुमार शर्मा प्रधानपाठक (M.S.), कमलेश कुमार साहू – प्रधानपाठक (P.S.), रोशन कुमार देशमुख – CAC, बालक पाटन

श्रीमती आशा साहू – शिक्षिका

श्री प्रफुल्ल चंद्र साहू – शिक्षक एवं कार्यक्रम आयोजक

श्री ठाकुर राम यादव – शिक्षक

श्रीमती भूमिजा देवांगन – शिक्षिका

सुश्री खुशी कोसे – वैकल्पिक शिक्षिका।।अन्य सम्मानित उपस्थितजन श्री जयंती श्रीवास, श्रीमती दीपा श्रीवास, श्रीमती भारती वर्मा, श्रीमती लता शांडिल्य, श्रीमती मालती वर्मा, श्रीमती लीला यादव, श्रीमती प्रमिला कोसे, श्रीमती तामेश्वरी यादव सहित अनेक अभिभावक एवं समुदायजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं समुदाय जनों ने विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस सौहार्दपूर्ण न्योता भोजन को सराहनीय बताते हुए विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शाला परिवार ने सभी अतिथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।