ठेठवार यादव समाज के प्रांतीय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी, अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए भी दावेदारी

पाटन। ठेठवार यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रांतीय पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर राजिम स्थित समाज के मुख्यालय में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। रविवार को अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया दोपहर 2 बजे तक चली। नामांकन जमा करने के लिए प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे, जिससे मुख्यालय में दिनभर चुनावी गहमा-गहमी और उत्साह का माहौल बना रहा।

अध्यक्ष पद के लिए कुल 5 नामांकन फार्म जमा हुए हैं। वहीं महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए भी प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन को लेकर समाज के सदस्यों में काफी उत्साह देखा गया।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार शाम 4 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद प्रत्याशियों को एक घंटे तक नाम वापसी का अवसर दिया जाएगा। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव मैदान में शेष प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होगी।