चंद्राकर समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का किया सम्मान, स्व चन्दूलाल चन्द्राकर की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने आमंत्रित किया


पाटन। चन्द्रनाहूँ (चन्द्राकर) कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन के जामगांव(एम) परिक्षेत्र द्वारा स्व चन्दूलाल चन्द्राकर की पुण्यतिथि, मातापिता सम्मान एवं परिवार मिलन समारोह, 02 फरवरी 2023 दिन गुरुवार को लता कुंज तर्रा में आयोजित है। इसके लिए मुख्य अतिथि को आमंत्रण कार्ड देने आज समाज के लोग अध्यक्ष खिलावन चंद्राकर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात किया। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया साथ ही श्री बघेल का सम्मान भी किया। इस अवसर पर ओ एस डी आशीष वर्मा भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के बारे में अध्यक्ष खिलावन चंद्राकर ने बताया किन
ईष्टदेव एवं महापुरुषों के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना, दीप प्रज्जवलन एवं अतिथियों का स्वागत मातापिता सम्मान समारोह युवक-युवति परिचय सम्मेलन अतिथियों का उद्बोधन उत्कृष्ट कृषक उद्यमी, व्यावसायी शिक्षा, चिकित्सा एवं अन्य सेवा कार्य करने वाले स्वजाती भाईयों एवं बहनों का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान डॉ. ममता प्रेम चन्द्राकर कृत ” चिन्हारी” सांकृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। इस अवसर पर ।समाज के अध्यक्ष खिलावन चन्द्राकर, उपाध्यक्ष कमलनारायण चन्द्राकर, भूषण चन्द्राकर, भेषनारायण चन्द्राकर छत्तर चन्द्राकर, नरसिंह चंद्राकर शीतल चंद्राकर सहित अन्य मौजूद रहे