60 वर्ष पुराने भवन में संचालित हो रहा आदिमजाति सहकारी समिति बेलरगांव का कार्यालय

नगरी/सिहावा,बेलरगांव।आदिमजाति सेवा सहकारी समिति बेलरगांव का कार्यालय वर्षों से जर्जर भवन में संचालित है। हैरानी की बात यह है कि भवन का निर्माण हुए लगभग 60 वर्ष से अधिक हो चुके हैं बावजूद इसके मरम्मत के नाम पर कुछ नहीं किया गया है। ऐसे में बारिश होते ही कर्मचारियों वं किसानों की समस्याएं बढ़ जाती है। भवन के जर्जर होने और बारिश का पानी छत से टिपकने के कारण पुरा दिवाल पर सीपेज आकर पुरा पानी टिपकता है।

बल्कि कार्यालय में रखे रिकॉर्ड के खराब होने का खतरा बना रहता है।इसके अलावा गोदाम में रखा खाद बीज के भीग जाने से खराब हो जाती है।यह समस्या लंबे समय से बरकरार है। बावजूद इसके आज तक भवन की मरम्मत के किसी प्रकार की पहल नहीं हो सकी।ऐसा नहीं है कि संबंधित विभाग को इसकी जानकारी नहीं है बावजूद इसके किसी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता। नगरी विकास खण्ड बेलरगांव तहसील के ग्राम पंचायत बेलरगांव से लगे आदिमजाति सेवा सहकारी समिति का कार्यालय एवं गोदाम संचालित है।

भवन निर्माण हुए लगभग 60 साल से अधिक हो गए हैं।इस भवन के न सिर्फ छत जर्जर हो गई है बल्कि भवन काफी पुराने हो जाने से कई जगह दीवाल पर दरारे पड़ गई है। हालांकि अन्य मौसम में कर्मचारियों को परेशानी नहीं होती परंतु बरसात के मौसम में उनकी काफी बढ़ जाती है। बारिश के दौरान आफिस का रिकॉर्ड वं खाद बीज भी भीगने का डर लगा रहता है। इतना ही नहीं भवन के छोटे होने से एक साथ कई गांव के लोगों के समिति पहुंच जाने पर कार्यालय में पैर रखने तक कि जगह नहीं होती है।

भवन के काफी पुराने हो जाने पर ग्रामीण सहित संचालक मंडल ने कई बार नए भवन व गोदाम निर्माण की मांग की परंतु आज न तो भवन की मरम्मत हो सकी और न ही नए भवन व गोदाम निर्माण के लिए किसी पहल हो सकी जिससे पिछले 60 साल से पुराने भवन में आदिमजाति सेवा सहकारी समिति कार्यालय संचालन किया जा रहा है।