बलराम यादव/ 9893363894

पाटन। गोड़ पेंड्री से फुंडा लोहरसी मांर्ग पर बने अचनाकपुर उप माइनर पर बने ब्रिटिशकालीन पूल अंततः टूट गया। इसी जगह पर लोक निर्माण विभाग द्वारा नया पुल बनाया जा रहा है। लेकिन ठेकेदार द्वारा कछुवा की गति से भी धीरे धीरे इसका निर्माण कार्य कर रहे है। पुराना पुल टूटने व नया पूल अधूरा बने हाने के कारण इस मांर्ग पर अब आवागमन पूरी तरह से बन्द हो गया है। बता दे कि इस क्षेत्र में कई पत्थर खदान व क्रेशर संचालित है। इस कारण रोज सैकड़ो ट्रकों का आवाजाही लगी रहती है ग्रामीणजन भी इसी मांर्ग का उपयोग करते है। अब रास्ता नही होने से आवागमन ही बन्द हो गया है। खदान संचालको को रोज हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहे है।
गोड़पेंड्री से छाटा भांठा होते हुवे फुन्डा लोहरसी मोड़ तक सड़क को चौड़ीकरण व मजबूतीकरण किये जाने का कार्य किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने जिस ठेकेदार को इस सड़क निर्माण का ठेका मिला है वो काफी धीमी गति से काम कर रहा है। छह माह से अधिक का समय हो चुका है लेकिन अभी तक पुल पुलिया के निर्माण भी पूरा नही कराया गया है। ग्रामीणों के बहुत दबाव पर सड़क का काम शुरू तो गया लेकिन निर्माण कार्य की रफ्तार कछुआ की गति से भी धिमि है।
इस मांर्ग पर किसी तरह से आवागमन जारी था लेकिन छाटा मोड़ के पास से अचनाकपुर के लिए सिंचाई नहर निकली है। इसी नहर पर ब्रिटिशकालीन पूल बना है। सड़क निर्माण के समय इसे चौड़ी किया जाना है। बाजू में पुल को चौड़ा करने काम चल रहा है। वही पुराना पुल आज शाम को टूट गया। अब इस रास्ता पर आवागमन पूरी तरह से ठप्प है।
ठेकेदार को लगाई फटकार
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ आर बी शुक्ला ने सड़क निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की धीमी गति होंने पर नाराजगी जाहिर किया। कार्य को पूरा करने के लिए ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई है। इसके अलावा जो पुल पुलिया अधूरे है उसे जल्द से जल्द पृरा करने के निर्देश भी दिए।
सड़क बनाने के लिए तोड़ने पड़ेंगे मकान
गोड़ पेंड्री स्कूल के बाजे से हो रहै सड़क निर्माण के लिए व चौड़ीकरण के लिए इस मांर्ग के किनारे दो दर्जन से अधिक मकान को तोड़ना भी पड़ेगा। जो मकान सड़क निर्माण के जद में आ रहे है उन सबको कई बार बोला गया है कि वे स्वयं अपने समान हटाकर जहां तक मार्किंग किये है वहा तक को छोड़ दे। अब जल्द ही सड़क निर्माण मव बाधा आ रही घरों को हटाया जाएगा।।






