अंडा/निकुम। दुर्ग जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निकुम की भवन काफी खस्ताहाल व बदहाल हो चुकी हैं, वही बारिश महज पखवाड़े भर में दस्तक देने वाली है, जिससे इस बिल्डिंग पर तेज बारिश से हादसे होने का भय सता रहा है, लेकिन जिम्मेदारो ने मानो आंख में पट्टी बांध ली हो, कई बार ग्राम पंचायत निकुम के पूर्व और वर्तमान सरपंच भागवत पटेल ने भी पत्र भेजकर खस्ताहाल हाल हो चुके बिल्डिंग को डिस्मेंटल मांग किया है।

गौर तलब हो कि सन 1958 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निकुम की शुरुवात हुई, वहीं बीते 2014 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निकुम नए भवन भाटा पारा में चल रहा है, क्योंकि जर्जर होने के कारण बीते 13वर्षों से खंडहर पड़ा है, वही असमाजिक तत्व का शराब पीने, नशा करने डेरा बन चुका है, क्योंकि बस्ती व बाजार लगती है, आए दिन धार्मिक, सांस्कृतिक आयोजन होने व बस्ती होने के कारण छोटे बच्चे खेलते-कूदते उन खंडहर भवनों के अंदर चले जा रहे हैं। जिससे किसी दिन गंभीर हादसा भी हो सकता है। अनुपयोगी पड़े इन भवनों को ढहाने भेजे गए प्रपोजल के बाद डिस्मेंटल अधूरा पड़ा है, जबकि पूर्व में जर्जर बिल्डिंग को तोड़ दिया गया, लेकिन बची जर्जर भवन आमजन की गले की फास बन गया है, वही निकुम में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला निकुम बस स्टैंड में खपरैल पुराने जर्जर भवन में दहशत के साए में मिड डे मिल बच्चों के लिए बनता है, जो कि कभी भी गंभीर दुर्घटना होने की संभावना है,पुराना पंचायत भवन सहित पशु औषधालय पुरानी बस्ती निकुम भी जर्जर हो चुके है, समय रहते विभाग नींद से जागे,मगर डिस्मेंटल की प्रक्रिया को जटिल बताते हुए विभाग भी चुप बैठा रहता है। गौरतलब है कि अत्यंत जर्जर होने के हादसे को खुले आम न्यौता दे रहा है, वही ग्राम पंचायत निकुम सरपंच भागवत पटेल ने कहा कि समय रहते जर्जर बिल्डिंग अस्पताल को स। समय रहते डिस्मेंटल करे
दुर्ग एस डी एम हरिवंश मिरि ने कहा जर्जर बिल्डिंग को डिस्मेंटल करने प्रकिया होने के तुंरत डिस्मेंटल की कार्यवाही होगी।






