पाटन। अपनी गर्ल फ्रेंड के बुलावे पर महाकाकला में रहने वाले युवक युवराज कोसरे 22 सेलूद सतनामी पारा गया था। गर्ल फ्रेंड से मिलने से पहले ही युवती के पुराने आशिक वहा पर पहुंच गए। आरोपी युवक रूपेश गेंडरे उर्फ पिंटू ने अपने आपको उक्त युवती का आशिक बताया। उन्होंने पहले तो मेरी गर्ल फ्रेंड से क्यों बात करते हो कहकर आवेदक से बहस बाजी किया। इसके बाद सीधे मारपीट करना शुरू कर दिया। युवती से आगे कभी मिलने आए तो जान से मारने की धमकी भी दिया। उतई पुलिस आवेदक की शिकायत पर कार्रवाई कर रही है।

- April 29, 2024