नई सड़क बनाने पुराने सड़क की बलि चढ़ाई जा रही,भारी वाहन चलाने से सड़क हुआ खराब


पंडरिया-ब्लाक के वनांचल में प्रधान मंत्री सड़को को निर्माण किया जा रहा है।जिसे बनाने के लिए पुराने सड़कों पर भारी भरकम वाहन चलने से सड़क जर्जर हो रहा है।ज्ञात हो कि ब्लाक के वनांचल में कान्हाखैरो,छिरपानी,बांसाटोला,डेंगुरजाम में प्रधान मंत्री सड़क निर्माण का कार्य पिछले वर्ष से चल रहा है।जहां सड़क बनाने के लिए नेऊर से कांदावनी प्रधानमंत्री सड़क का उपयोग किया जाता है।लगातार भारी वाहन चलने से कांदावानी सड़क जर्जर हो गयी है।यह सड़क सही सलामत थी लेकिन इन भारी वाहन चलने से कई जगह की गिट्टी ही बह गई है।वहीं बांसाटोला मार्ग के पहले मुख्य मार्ग में तेज चढ़ाऊँ होने से यहां की सड़क ज्यादा खराब हो गई है।यहां प्रधान मंत्री सड़क में मुरुम डाल दिया गया है।जहां कीचड़ होने के कारण दो पहिया व चार पहिया वाहन नही चल पा रहा है।बरसात होने पर सड़क बंद हो जाती है।
दुर्घटना की संभावना-सोमवार को बरसात होने के कारण कई लोगों के बाइक में कीचड़ जमा हो गया तथा फंसे रहे। वहीं कई लोग स्लिप होकर गिरते रहे।साथ ही सड़क बंद हो गया।बरसात तेज होने पर यह मार्ग बहुत खतरनाक हो जाएगा।क्योंकि यहां एक तरफ हजारों फिट गहरी खाई है।स्लिप होने पर वाहन सीधे खाई में गिरेगी।
निर्माण एजेंसी से लिया जाए मरम्मत का खर्च-उक्त सड़क पर भारी वाहन ले जाने वाले वाहनों तथा क्षेत्र में चल रहे निर्माण एजेंसियों से उक्त सड़क का मरम्मत कराया जाए।साथ ही भारी वाहन चलाकर सड़क खराब करने वालों पर सड़क निर्माण में होने वाले खर्च की वसूली की जाए।