तर्रा में एक मात्र एटीएम बंद, पैसा निकालने भटक रहें है एटीएम कार्ड धारक, पंजाब नेशनल बैंक प्रबंधन का ध्यान नहीं


पाटन। पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा ग्राम तर्रा में अपने ग्रामीण खाता धारकों को पैसा आहरित करने के लिए एटीएम सुविधा प्रदान किया गया है। लेकिन करीब पिछले 6 माह से यह एटीएम सफेद हाथी साबित हो रही है । एटीएम बंद है जिसके कारण ग्रामीण खाताधारक पैसा निकालने के लिए भटक रहे हैं। वहीं बैंक में भी लंबी-लंबी कतारे लगानी पड़ रही है। इससे समय का नुकसान हो रहा है। 5 मिनट के कार्य के लिए बैंक में आधे घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है । एटीएम की सुविधा शुरू होने से ग्रामीण खाताधारको ने  राहत की सांस ली थी लेकिन अब एटीएम बंद होने से ग्रामीण काफी परेशान है।। बैंक प्रबंधन में कई बार शिकायत करने के बाद भी एटीएम को सुधारने का सुध बैंक प्रबंधन में भी नहीं ली है। ग्रामीण दीपक चंद्राकर ने बताया कि वह एटीएम से पैसा हमेशा निकलते थे लेकिन पिछले कुछ दिनों से एटीएम बंद है। इस कारण उसे राशि आहरित करने में परेशानी हो रही है। सभी काम को छोड़कर वह बैंक में पैसा निकालने के लिए विड्रॉल भरकर कतार में खड़े रहते हैं। इससे उनका समय का भी नुकसान हो रहा है।  इसी तरह से कई ग्रामीण खाता धारक है जो एटीएम होने के बावजूद भी पैसा निकालने के लिए बैंक में कतार में लगे रहते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में एटीएम की सुविधा प्रदान करने से लोगों ने काफी खुशी का इजहार किया था लेकिन अब यही एटीएम खराब होने से लोग काफी मायूस है । वही जानकारी मिली है कि पंजाब नेशनल बैंक के अंमलेश्वर स्थित शाखा का भी एटीएम खराब है। जिसे भी अभी तक सुधार नहीं किया गया है। ग्रामीण खाता धारकों ने कहा है कि जल्द से जल्द एटीएम में सुधार किया जाए जिससे लोगों को राहत मिले।