बलराम यादव
पाटन। सड़क दुर्घटना में आज ग्राम तर्रा में 45 वर्षीय महिला जानकी ठाकुर के घर दुख का पहाड़ टूट गया। सड़क दुर्घटना में घर का इकलौता चिराग बुझ गया। बता दे की जानकी ठाकुर के पति का करीब 15 साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गया है। इस सड़क दुर्घटना ने जानकी बाई का सबकुछ छीन लिया। वह अब अकेली हो गई। बताया जा रहा है घायल युवक सुरेंद्र ठाकुर करीब 25 साल का इलाज के दौरान एम्स अस्पताल में निधन हो गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 8 बजे ग्राम तर्रा निवासी सुरेंद्र ठाकुर 25 वर्ष अपनी मां जानकी ठाकुर 45 वर्ष को साथ लेकर बाइक में जाम गांव एम से तर्रा की तरफ वापस आ रहा था। जो को अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इस घटना से सुरेंद्र को काफी चोट आई। जिसे एम्स अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है इलाज के दौरान सुरेंद्र का मौत हो गया। वही उसकी मां को भी चोट आई है। ग्रामीणों के बताए अनुसार सुरेंद्र के पिता का भी मौत जाम गांव एम में सड़क दुर्घटना में ही आज से करीब 15 साल पहले हो गया है। सुरेंद्र अपने मां के साथ ही रहता था। कपड़ा दुकान था उनका वही सुरेंद्र की मांग मजदूरी करती थी। अब सुरेंद्र के निधन के बाद उसकी मां बिलकुल अकेली हो गई है। घटना अम्लेश्वर थाना क्षेत्र में हुआ है। वही मृतक पाटन क्षेत्र में रहता था।


