पतन।।नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने चुनाव के समय जनता से जो वादा किया था उसे बारी बारी से पूरा कर रहा है। आज खोरपा अटारी एवं क्षेत्रवासीयो की बहु परीक्षित मांग व नगर पंचायत पाटन चुनाव के घोषणा अनुरूप अटारी–खोरपा साप्ताहिक बाजार का गणमान्यजनों के साथ विधिवत शुभारंभ किया। अब हर शनिवार को डॉ. खूबचंद बघेल भवन के सामने यह बाजार लगेगी। जहां व्यापारियों को नवीन व्यवसाय की व्यवस्था मिली तो वही ग्राहकों को ताजे सब्जी खरीदने की सुविधा मिली। आज से हर शनिवार को यह बाजार लगेगी। नवीन बाजार शुभारंभ को लेकर व्यापारी एवं नागरिक उत्साहित थे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, केवल देवांगन, मिलन देवांगन, पार्षद श्री ठाकुर, श्री देवांगन सहित वरिष्ठ नागरिकगण, पार्षदगण, अधिकारी–कर्मचारी, व्यापारी एवं गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।







