दुर्ग।ओजोन दिवस हर साल 16 सितंबर को मनाया जाता है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के रूप में जाना जाता है। यह दिन ओजोन परत के संरक्षण और इसके महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी महाविद्यालय के भौतिक शास्त्र विभाग में ओजोन परत संरक्षण पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ जगजीत कौर सलूजा ने बताया कि ओजोन परत पृथ्वी के वायुमंडल में एक सुरक्षात्मक आवरण है जो सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी (UV) किरणों को रोकती है। इसका संरक्षण करना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि इसकी क्षति से त्वचा कैंसर, आँखों की समस्याएँ और पर्यावरण में असंतुलन जैसी समस्याएँ बढ़ सकती हैं। भौतिकी परिषद की अध्यक्ष डॉ अनीता शुक्ला ने जानकारी दी ओजोन दिवस के उपलक्ष्य में एक Quiz प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमे बीएससी तृतीय, पंचम सेमेस्टर और सप्तम के विद्यार्थियों ने भाग लिया. पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से एमएससी प्रथम के चित्रकला सिन्हा और एवन कुमार ने ओजोन परत की उपयोगिता और संरक्षण को रेखांकित किया. निहारिका गुप्ता ने ओजोन परत पर ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की. सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन एकता और रश्मि साहू ने किया. इस कार्यक्रम में डॉ सितेश्वरी चंद्राकर, डॉ अभिषेक कुमार मिश्रा, डॉ ममता परगनिहा, डॉ दुर्गा वर्मा, डॉ बृजलता शर्मा, श्री भूपेंद्र दास, एमएससी प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी उपस्थित थे. Quiz में सफल लीशा, वीणा, नेहा, भूमिका को विभाग द्वारा पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा.







