अंडा। आषाढ़ महीने में सूखे जैसे हालत के बाद सावन में मानसून बरसने लगा है। एक सप्ताह से रोजाना बारिश होने से धान की रोपाई में तेजी आई है। ग्रामीण अंचल में किसान खेती-किसानी में जोरशोर से जुट गए हैं। जिले में एक सप्ताह से अच्छी बारिश होने के कारण खेतों में पर्याप्त पानी भरा है।
हालांकि, खेतों के प्रकार के हिसाब से पानी रुका है। जिससे किसान भी पानी वाले खेतों में युद्ध स्तर पर रोपाई करवा रहे हैं। किसानों का कहना है कि इसी तरह रोजाना बारिश होती रही 15 दिनों के भीतर धान की रोपाई कार्य पूरा करा सकते हैं।सावन माह के साथ मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। रूक-रूक कर हो रही रिमझिम बारिश हो रही है।

ग्रामीण अंचल क्षेत्र के ग्राम अंडा,चिंगरी,अछोटी,भरदा,कुथरेल,चंदखुरी,कोलिहापुरी,जंजगरी,ओटेबंध,सिरसिदा, परसदा, डगनिया,नाहंदा,सलौनी,विनायकपुर, आमटी,निकुम, भोथली,तिरगा,झोला,आलबरस,भिलाई, ओडारसकरी, सहित के खेतों में धान का रोपा लगाते खेतीहर मजदूर।
रोपाई करते हुए ये मजदूर झग्गर निर्मलकर ,नरेंद्र कुमार,
सरस्वती,कल्याणी,सकुन, कामीन, राजेश्वरी,दुरपत, अलपर्ण सहित अन्य ग्रामीण जन खेती के कार्य में लगे हुए हैं। इस दौरान लोग जरूरी कार्य होने पर बारिश से बचने के लिए छाता और रैन कोट का सहारा लिया। हालांकि लगातार हो रही रूक-रूककर बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं।