तालियों से गूंज उठा पंडाल जब रावण ने कहा..”हा हा हा !रावण हैं हम”…..14 वीं बार रवि ठाकुर ने निभाया रावण का किरदार

पाटन। पाटन क्षेत्र में रामलीला का विशेष महत्व है जहाँ गांव गांव में रामलीला का आयोजन कर अहंकारी रावण का पुतला दहन किया जाता है।


ग्राम मर्रा में भी विगत कई वर्षों से रामलीला का मंचन किया जा रहा है।।
इस वर्ष ग्राम के युवा रवि ठाकुर को रावण के रोल में देखकर दर्शक खुशी से झूम उठे
दरअसल रावण के रोल में मंच में आना जोर जोर से हँसना और कहना “रावण हैं हम” लोगो को खासा पसंद आता है…

जब रवि रावण की वेशभूषा में रामलीला के मंच पर उतरते हैं तो पंडाल में तालियां गूंज उठती हैं।मर्रा रामलीला में रवि ठाकुर ने इस बार 14 वीं बार रावण का जीवंत अभिनय किया। उनकी हृष्ट-पुष्ट काया, तेज आवाज और संवादों की पकड़ ने उन्हें अलग ही पहचान दी है।

12 क्लास से निभा रहे रावण का किरदार..

रवि ठाकुर ने बताया कि जब छोटे थे तब से बड़े बुजुर्गों के साथ रामलीला के मंचन से जुड़ गए थे,,और 12 वीं कक्षा में थे तो पहली बार रावण का किरदार निभाया उन्होंने बताया कि इससे पहले उनके चाचा सनत नेताम रावण का किरदार निभाया करते थे जिन्हें देखकर और उनसे सीखकर उन्हें प्रेरणा मिली और तब से लगातार 13 साल तक रावण का किरदार निभाया।
विगत दो वर्षो से किसी कारण वश लंकेश की भूमिका नही निभा पाए लेकिन इस वर्ष फिर से 14 वीं बार जब रावण बनकर मंच में पहुंचे और जब अपनी चिरपरिचित शैली में कहा “रावण हैं हम” तो पंडाल तालियों से गूंज उठा।

देखिए कुछ तस्वीरें…