राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । क्षेत्र में खरीफ फसल के लिए धान का थरहा तैयार हो रहा।विगत 10 दिनों से क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है,जिसके कारण किसान धान की फसल लगाने की तैयारी कर चुके हैं।ब्लाक अंतर्गत करीब18000 हेक्टेयर में धान की फसल लगाई जा रही है।इससे पहले पिछले वर्ष ब्लाक में 21260 हेक्टेयर धान की फसल लगी हुई थी।फसल परिवर्तन के चलते करीब 3000 हेक्टेयर गन्ने के फसल का रकबा बढ़ जाने के कारण कम हो गया है।






