पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा के मार्गदर्शन में ग्राम मटंग में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन का प्रारंभ प्रभात फेरी के साथ हुआ। प्रभात फेरी के माध्यम से स्वयं सेवकों ने जागरण किया।
प्रभात फेरी के पश्चात शारीरिक व्यायाम , योग, प्राणायाम एवं प्रेरक वचनों के माध्यम से स्वयं सेवकों ने स्वास्थ्य प्रति जागरूकता प्रेषित किए। स्वल्पाहार पश्चात परियोजना कार्य के अंतर्गत प्राथमिक शाला प्रांगण, गार्डन की साफ सफाई, सार्वजनिक मंच, बाजार चौक , नाली की सफाई , सड़क के किनारे की सफाई कार्य किया गया। द्वितीय सत्र बौद्धिक परिचर्चा में मुख्य अतिथि उत्तमलाल
उपस्वास्थ्य केंद्र गाड़ाडीह उपस्थिति प्रदान किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉअरुणासाव एवं ज्योति कुर्रे, सहायक प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय पाटन उपस्थित रहे साथ ही शासकीय प्राथमिक शाला मटंग के प्रधानाचार्य बलराम वर्मा एवं ग्राम प्रमुख अमित हिरवानी सरपंच विशिष्ट आतिथ्य के रूप उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ साधना राहटगांवकर कार्यक्रम अधिकारी, एवं कार्यक्रम संचालन डॉ एस के भारती कार्यक्रम अधिकारी एवं कु. पायल धीवर महादलनायिका ने किया।
डॉ अरुणासाव ने तनाव के कारण, लक्षण एवं समय प्रबंधन विषय पर स्वयं सेवकों को विस्तार से जानकारी प्रदान किए। विशिष्ट आतिथी ज्योति कुर्रे ने समय प्रबंधन एवं प्रतियोगिता परीक्षा तैयार कैसे करे, विभिन्न परीक्षा की तैयारी शंका समाधान साथ स्वयंसेवकों को मोटिवेशनल स्पीच भी प्रदान किए। सरपंच अमित हिरवानी ने आगंतुक अतिथि का स्वागत करते हुए भविष्य में आगमन लिए शुभकामनाएं प्रेषित किए।
शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधानाचार्य बलराम वर्मा जी के स्वयं सेवकों शैली अपनाए एवं अच्छा से पढ़ाई करने करने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि श्री मधुकर एवं तिवारी जी ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दिए उन्होंने कहा कि साफ सफाई को ध्यान रखते हुए मच्छरदानी बचाव व लाभ को समझाया साथ अगले दिन शाला प्रांगण में स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के संदर्भ में जानकारी भी प्रदान किए। अंत में अतिथि आभार प्रदर्शन क्रमश डॉ एस के भारती कार्यक्रम अधिकारीvएवं नितिन देवांगन महादलनायक ने किया | अंतिम सत्र में स्वयंसेवकों ने शाम की चाय के पश्चात ग्रामीण भ्रमण एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। Give suitable title







