पंडरिया। ब्लाक के चरखुरा कला के आदिवासी (गोंड )समाज के लोगों द्वारा गुरुवार देर शाम तक आदिवासियों के देव स्थान पर जेसीबी चलाने वाले पर कार्यवाही की मांग को पांडातराई थाने में डटे रहे।

ग्राम के आदिवासी समाज के लोगों ने आवेदन देकर बताया थाने में आरोपी को गिरफ्तार कराने की मांग की है।उन्होंने बताया है कि ग्राम चरखुरा में आदिवासी समाज का देवगुड़ी पूजा स्थल खसरा नंबर 572 स्थित है।जहां समाज के लोग पूजा पाठ करते हैं।उक्त जगह पर जेसीबी से तोड़-फोड़ किया गया है।
इससे आदिवासी समाज के संस्कृति व सम्मान को अपमानित किया गया है।उन्होंने जेसीबी मालिक व तोड़ फोड़ कराने वाले पर कार्यवाही की मांग की गई है।






