नगर के वार्ड क्रमांक 1 में सुविधाओं के लिए तरस रही जनता, अहिवारा पालिका की अव्यवस्था से नागरिक परेशान


अहिवारा: नगर पालिका परिषद अहिवारा के वार्ड नंबर 1 में रहने वाले लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। यहाँ साफ-सफाई का भारी अभाव है और शौचालयों की स्थिति भी दयनीय बनी हुई है। गौरतलब है कि नगर पालिका परिषद अहिवारा इन दिनों अपनी अव्यवस्थाओं के कारण काफी चर्चा में है।
आज 7 जनवरी को अहिवारा में भव्य ‘मड़ई मेला’ का आयोजन हो रहा है, जिसके चलते हर घर में मेहमान आए हुए हैं। इसके बावजूद वार्ड क्रमांक 1 की नालियाँ गंदगी से बजबजा रही हैं और उनसे उठती दुर्गंध ने स्थानीय निवासियों का जीना दूभर कर दिया है। नागरिकों ने तत्काल नालियों की सफाई कराने की मांग की है।