दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को छह साल सश्रम कारावास, ट्रक चालक ने किया था प्रयास, ट्रैक छोड़कर भाग रहे चालक को लोगो ने पकड़ा था

जशपुर। दुष्कर्म के मामले में आरोपी को न्यायालय ने 6 साल सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला,जिले के कुनकुरी अपर सत्र न्यायालय की है। जानकारी के अनुसार 12 जुलाई 2018 पीड़िता ने कुनकुरी थाना में शिकायत दर्ज कराई कि वह सुबह मार्निंग वाक में निकली हुई थी। पीड़िता एनएच 43 में टहल रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके हाथ को पकड़ लिया और खिंच कर एक पेड़ के नीचे ले गया। आरोपी ने पीड़िता से छेड़खानी करते हुए, दुष्कर्म कर प्रयास किया।

सहायता के लिए चिल्लाने पर,आसपास मौजूद लोग उसकी सहायता के लिए दौड़े। लोगों का आता हुआ देख कर, आरोपी अर्जुन यादव,ट्रक स्टार्ट करके भागने लगा। लोगों ने पीछा किया तो आरोपी ट्रक छोड़कर फरार भाग निकला। इसके बाद मामले में पीड़िता की शिकायत पर मामले में पुलिस ने आराेपी केस दर्ज विवेचना के बाद चालान कोर्ट में प्रस्तुत किया। जिस पर न्यायाधीश ने शुक्रवार को अपना फैसला सुनाया है। मामले में आरोपी को छ साल सश्रम कारावास और अर्थदंड से दंडित किया है।