बीच में ही काट दिया नलजल योजना का पाइप लाइन, कई घरों तक नल में नहीं पहुंच रहा पानी, दबंगों की इस कृत्य से फेल होती नजर आ रही घर घर जल पहुंचाने की योजना,

,गुलाब यादव

जशपुर । बग़ीचा विकासखण्ड के पकरिटोली के वार्ड क्रमांक 07 से एक ऐसी तसवीर सामने आ रही है जहां कुछ लोगो के द्वारा कायरता वस नल जल कनेक्शन की जो पानी टँकी है उससे हर घर में नल से पानी गिरना चाहिए वह आधे रास्ते में ही दो व्यक्ति के द्वारा पाईप को काट कर निजी लाभ लिया जा रहा है । जब कि यह सर्वजनिक सरकारी सम्पत्ति है । सरकार कि मन्शा हैं हर घर फ्री नलजल कनेक्शन पहूचे। दो लोगो ने अपने स्वार्थ पूरा करने के लिए पाईप को अपने घर के आंगन में काट कर गढ़ा खोद बीच रास्ते पर छीन भिन्न कर के लाभ ले रहे हैं,जिससे अन्य व्यक्ति के घर तक नहीं पहुंच पा रही पेयजल सुविधा। वहीं बात करें हम आम ग्रामीण तो बून्द बून्द पानी के लिए तरस रहे हैं । कुछ लोग पाईप को नहीं काटते तो आज सभी लोग के घर के आंगन में पीने का सप्लाई हो पाता। लेकिन सामने फिर से समस्या दिखाई देती नजर आ रही है,वहीं पूरे मामले में जब सचिव वितुल राम से चर्चा की गई तो उनका कहना है कि दोषियों पर करवाई की बात कही जा रही है और सभी लोगों तक तक पेयजल पहुचाने की बात कही गई है,अब देखना यह होगा की कुछ पहल हो पा रहा है या नहीं, यह तो देखने वाला बात होगा।