शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुम्हली मे संविधान दिवस पर संविधान की प्रस्तावना एवं उद्देशिका का किया वाचन

पाटन।

26 नवंबर को सभी स्कूल कॉलेजों और दफ्तरों में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है ।उसी क्रम में आज शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुम्हली मे संविधान दिवस के बारे में शिक्षको ने बच्चो को जानकारी दी और बताया कि
भारतीय संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है. संविधान दिवस का उद्देश्य लोगों को संविधान की मूल बातें और इसके महत्व के बारे में जागरूक करना है. यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं, जहां सभी नागरिकों को समान अधिकार और स्वतंत्रता प्राप्त हैं.