पंडरिया: शासकीय प्राथमिक शाला सोमनापुर नया में पदस्थ प्रधान पाठक पवन चांदसे ने स्वयं के पैसे से बैग खरीद कर संकुल प्राचार्य संतोष कुमार साहू, शैक्षिक समन्वयक एस पी डडसेना एवं शिक्षक स्टाप की उपस्थिति में सभी नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को वितरण किया। यह एक शिक्षक की दृढ़ इच्छा शक्ति कर्मठता का परिचय देता है। वर्ष 2021-22 में संस्था में पदस्थ प्रधान पाठक द्वारा बच्चो को न सिर्फ स्कूली बैग या अन्य सामग्री का वितरण किया जाता है।बल्कि विद्यार्थियों के स्तर को ऊंचा उठने के लिए इनके द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इनके शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर अध्यापन छात्र-छात्राओं के बीच साफ स्वच्छ छवि सफल मार्गदर्शक से विद्यालय का शैक्षिक वातावरण निश्चित ही पहले से काफी सुधार हो रहा है। चाहे विद्यालय प्रबंधन हो या शैक्षिक गुणवत्ता सभी क्षेत्रों में इनके द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इनके इस कार्य में सभी शिक्षक स्टाफ का भी विशेष सहयोग मिलता है,इस मौके पर संकुल प्राचार्य संतोष साहू शैक्षिक समन्वयक एस पी डडसेना प्रधानपाठक भगत राम बांधकर, शिक्षक महेश जायसवाल, कार्तिक राम खूंटे प्रताप सिंह राठौर शिक्षिका मंजिता राजपूत, इंद्राणी साहू सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।







