गौरा गौरी की शोभायात्र निकल कर किया विसर्जन, गोधन को खिलाई खिचड़ी, शाम को किया गोवर्धन पूजा


पाटन। पाटन ब्लॉक में दिवाली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। लक्ष्मी पूजा के दूसरे दिन सुबह गौरा गौरी की शोभायात्रा निकाली गई। गांव गांव में बड़े ही हर्षोल्लास से गौरा गौरी के विसर्जन किया गया। इसके बाद गोधन का पूज अर्चना कर खिचड़ी खिलाई गई। शाम को गोवर्धन पूजा किया गया। सभी ने एक दुसरे को गोवर्धन का टीका लगाकर बधाई दिया। गुरुवार को मातर और भाईदूज पर्व मनाया जायेगा। गौठान में खुडहर देव की स्थापना कर पूजा अर्चना किया जाएगा।  मातर पर के अवसर कर कई जगह अखाड़ा प्रदर्शन का कार्यक्रम भी रखा गया है। पाटन ब्लॉक के ग्राम छाटा में दीपावली पर्व भी हर्षोल्लास से मनाया गया। यहां पर सुबह से गौरा गौरी का विसर्जन किया। इस वर्ष दीपावली के अवसर पर गांव गांव में लक्ष्मी माता की मूर्ति के स्थापना भी किया गया है जिसका विसर्जन शनिवार को किया जायेगा।