जागरूकता, सुरक्षा और संरक्षण हर बच्चे का अधिकार थीम पर कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में “सुरक्षित बचपन अभियान” पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पंडरिया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कबीरधाम के निर्देशानुसार एवं तालुका विधिक सेवा समिति पंडरिया के तत्वाधान में शनिवार को नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में “सुरक्षित बचपन अभियान” के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आलोक कुमार अग्रवाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, पंडरिया एवं अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति पंडरिया रहे।
अपने उद्बोधन में न्यायाधीश आलोक कुमार अग्रवाल ने छात्राओं को बताया कि यह अभियान नालयशा द्वारा 10 अक्टूबर 2026 को शुरू किया गया है, जिसका मूल उद्देश्य बच्चों को पास्को एक्ट 2012 के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान की थीम है ।”जागरूकता, सुरक्षा और संरक्षण हर बच्चे का अधिकार” है और यह
संदेश देना कि “हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी”। इस कार्यक्रम के तहत छात्राओं को व्यक्तिगत सुरक्षा, ऑनलाइन सुरक्षा, ( मोबाइल इंटरनेट सोशल मीडिया से जुड़े खतरे) ,शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और निःशुल्क विधिक सहायता की उपलब्धता एवं बाल संरक्षण संबंधी सहायता,(टोल फ्री नंबर 15100) व चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर पैरलीगल वॉलिंटियर मानस राम पटेल, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्राचार्य एनके एक्का सहित संस्था के समस्त स्टाप व बच्चे उपस्थित थे।