पाटन। ग्राम पंचायत झीट में सरपंच पद पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी तुलसी अंशु रजक 18 फरवरी को भव्य जन संपर्क रैली निकालेंगे। इस रैली में पूरे गांव की महिला पुरुष युवा मतदाता शामिल होंगे। रैली की शुरुआत पूजा अर्चना करके दोपहर 12 से होगी जो देर शाम तक चलेगी। तुलसी अंशु रजक ने बताया कि ग्राम झीट के मतदाताओं ने ठान लिया है कि योग्य एवं अनुभवी उम्मीदवार को ही इस बार सरपंच बनाएंगे। उन्हें गांव के सभी वर्ग का भरपूर सहयोग एवं समर्थन मिल रहा है। झीट के विकास के लिए वे हमेशा तत्पर रहे हैं और आगे भी तत्पर रहेंगे। भव्य जनसंपर्क रैली की तैयारी की जा रही है। रैली के माध्यम से वे आम जनता और मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट करने की अपील भी करेंगे।







