विधानसभा भ्रमण पर गए ग्राम पंचायत अंडा के जनप्रतिनिधि,समझी विधानसभा की कार्यप्रणाली

अंडा। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंडा के सरपंच, उपसरपंच एवं पंचगण शैक्षणिक एवं प्रशासनिक जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से विधानसभा भ्रमण पर गए। इस दौरान प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चन्द्राकर के सौजन्य से जनप्रतिनिधियों ने विधानसभा की कार्यप्रणाली, प्रश्नकाल, विधेयक पारित होने की प्रक्रिया तथा सदन की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली।
भ्रमण में सरपंच दिग्विजय सिंह, उपसरपंच यशवंत बंजारे, सांसद प्रतिनिधि मनोज चंद्राकर, पंचगण फत्ते चंद्राकर, गोपाल साहू, हेमेंद्र चौहान, डॉ. चेलक दास, हेमंत, चुमन, गोलू चंद्राकर, उत्तम देशमुख, सूरज निर्मलकर, सती गोस्वामी, अनुराधा साहू, लता चंद्राकर, ममता चंद्राकर, सीता साहू, राकेश्वरी चंद्राकर एवं मधुरी साहू शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने सदन की कार्यवाही को प्रत्यक्ष देखा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नजदीक से समझा। अधिकारियों द्वारा उन्हें विधानसभा भवन के इतिहास, संरचना एवं विभिन्न विभागों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार का भ्रमण पंचायत स्तर पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में सहायक होगा।
सरपंच दिग्विजय सिंह ने बताया कि शासन की कार्यप्रणाली को समझकर ग्राम अंडा के विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। ग्रामवासियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि भ्रमण से प्राप्त अनुभव गांव के समग्र विकास में उपयोगी सिद्ध होंगे।