जनप्रतिनिधि पहुंचे अपने बच्ची का इलाज कराने, डॉक्टर ने नर्स से कहा पर्ची मत काटो कल सुबह बुला लो, एमरजेंसी में बच्ची को इलाज के लिए पाटन लाना पड़ा, जानिए क्या है पूरा मामला

पाटन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिट में प्राभारी डॉक्टर के निर्देश के बाद भी एक बच्ची का इलाज नही हो पाया। शुक्रवार को रात को करीब 8 बजकर 50 मिनट पर ड्यूटी पर रहने वाले डाक्टर ने इलाज के निर्देश ड्यूटी में रहे डॉक्टर को दिए लेकिन ड्यूटी में रहने वाले डॉक्टर ने मरीज को यह कहकर लौटा दिया कि मरहम पट्टी लगा दो और सुबह आने के लिए बोल दो। जिसके बाद तत्काल उक्त मरीज को पाटन अस्पताल लाया गया जहां पर उसका इलाज किया गया। इलाज के बाद उक्त बच्ची अभी स्वास्थ लाभ ले रहे है। उनकी स्थिति अभी ठीक है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद सदस्य उत्तरा सोनवानी और सरपंच औरी के सरपंच कंचन सोनवानी के पुत्री यामनी के पैर में चोट आई है। उनसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिट ले जाया गया।

लेकिन वहां पर ड्यूटी इलाज नही हो पाया। जब ड्यूटी पर कार्य कर रहे नर्स ने डॉक्टर से बात किया तो डॉक्टर ने कह दिया कि अभी मरहम पट्टी कर दो और कल सुबह आने कह दो। इसके बाद बच्ची का हालात देखते हुवे उसे तत्काल पाटन अस्पताल लाया गया । जहां पर उनका इलाज किया गया। उत्तरा सोनवानी ने बताया कि झिट अस्पताल में जब रात को स्वास्थ्य सुविधा भगवान भरोसा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने प्राभारी डॉक्टर से बात किया और उन्होंने इलाज का भरोसा दिलाया उसके बाद भी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने मरीज को बिना देखे सुबह आने का आदेश दे दिया।

उत्तरा सोनवानी ने बताया कि एक चुने हुवे जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह अब व्यवहार किया जा रहा है तो आम जनता के साथ उक्त डॉक्टर का क्या व्यवहार होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।