सुशासन और विकास के लिए रमन सिंह को चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप मे देखना चाहती है जनता !

दीपांकर खोबरागड़े….✍️

राजनांदगांव//अब प्रदेश मे मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल की घोषणा होने का समय बेहद नजदीक है,विधान सभा 2023 के चुनाव परिणामों के पश्चात भाजपा को मिली बेहतरीन जीत के बाद अब छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर कवायद तेज हो गई है। राजनांदगांव विधान सभा से मिली डॉ रमन सिंह की बम्फर जीत के बाद प्रदेश की सत्ता को पंद्रह वर्षों तक कुशलता से संचालन करने और खास कर राजनांदगांव जिले मे किए गए विकास कार्यों के मद्देनजर संस्कारधानी और जिले के लोग डॉक्टर रमन को ही पुनः मुख्यमंत्री के रूप मे देखना चाहते है। केंद्रीय नेतृत्व की पसंद के रूप मे मुख्यमंत्री अगर रमन सिंह होंगे तो भाजपा डबल इंजन की सरकार को सुचारू गति देने अग्रसर होंगे। रमन सिंह को चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप मे अगर ताजपोशी होती है तो निश्चित रूप से राजनांदगांव मे विकास को लेकर किए गए वादे भी निभाए जा सकेंगे। भाजपा के भीतर और सतह पर देखे तो डॉ रमन सिंह को पहली पसंद के रूप मे देखा जा रहा हैं प्रदेश के अलग अलग अंचल के लोगो के बीच भी कही न कही रमन सिंह को ही मुख्यमंत्री की ताजपोशी के रूप मे देख रहे है। बहरहाल राजनीतिक नीति धारकों की सोच अगर बैठती है तो आने वाले लोकसभा 2024 चुनावों के मद्देनजर प्रदेश मे बड़ी आबादी के बतौर अन्य पिछड़ा वर्ग और आदिवासियों को भी साधने की कवायद से इंकार नही किया जा सकता और उस बड़े वर्गो को भी हर संभव खुश करने की बड़ी रणनीति भी मुख्यमंत्री और प्रदेश की सत्ता दोनो ही पल्लो को बराबर करने को लेकर भी निर्णय ठोस दिखाई देंगे बहरहाल भाजपा की रणनीति का परिदृश्य और सत्ता मे किसे क्या मिलेगा यह तय होने के इंतजार का समय धीरे धीरे कम हो रहा है और भाजपा के नीति निर्धारकों को अब शीघ्र ही अपने पत्ते खोल सत्ता को सफल संचालन की दिशा तय कर जुम्मेदारी और विकास की दिशा जिसमे किसानों और महिलाओं से किए गए वादों को पूरा करने और प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा निर्धारित करने के बेहतर परिणाम प्रदेश की जनता को मिल सके।