पाटन राज मनवा कुर्मी समाज के राज प्रधान और युवा अध्यक्ष ने गुरु सौरभ साहेब से लिया आशीर्वाद, सतनाम संदेश यात्रा में हुए शामिल


पाटन। पाटन में आज गुरु दर्शन सतनाम संदेश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में शामिल होने समाज के गुरु और अखिल भारतीय सतनाम सेना युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गुरु सौरभ साहेब जी का भी पाटन आगमन हुआ। रेस्ट में उनसे मिलने और आशीर्वाद लेने के लिए सतनामी समाज के लोगो के अलावा अन्य समाज के लोग भी पहुंचे। इसी कड़ी में छग मनवा कुर्मी समाज के पाटन राज प्रधान युगल आडील और युवा अध्यक्ष राकेश आडील ने भी गुरु जिनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।