
पाटन। भिलाई 3 थाना के ग्राम औंधी में एक 25 वर्षीय युवक निरंजन यादव की हत्या का मामला सुलझाने में पुलिस को सफलता मिली है। मृतक के छोटे भाई ज्ञानेश्वर यादव व माँ कुलेश्वरी यादव 26 साल ने मिलकर हत्या कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी माँ पर ही बुरी नजर रखता था। अश्लील हरकत करता था। ये बात छोटे भाई व उसके माँ को नागवार गुजरी। घटना के दिन मृतक शराब के नशे में घर आये और अपनी माँ से अश्लील हरकत करने लगे थे। पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।








