सेलूद। उतई थाना अंतर्गत ग्राम मुड़पार के नित्या इंटरप्राइजेश खदान में काम करते समय ग्राम मुड़पार के एक मजदूर द्वारिका यादव का एक हादसा के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनको उपचार के।लिये भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान 21 फरवरी को मौत हो गया था।

खदान में काम करते समय हुए मौत के बाद भी खदान मालिक द्वारा श्रमिक के परिवार को मुवावजा राशि नही दिए जाने से आक्रोशित होकर ग्रामीणजनों ने उतई थाना पहुंचकर खदान मालिक के ऊपर अपराध दर्ज करवाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में उतई थाना पहुँच। गये थे। उसके बाद उतई थाना प्रभारी मनोज प्रजापति द्वारा ग्रामीणों को मजदूर के परिवार एवं खदान मालिक नित्या इंटरप्राइजेश के बीच समझौता होने के बाद आज मुड़पार पहुँचकर मृतक द्वारिका यादव के परिजनो को शांता बाई यादव एवं दर्शन यादव को तीन लाख पचास हजार का चेक नित्या देवांगन खदान मालिक द्वारा सौपा गया।
इस अवसर पर लोचन यादव अ भोजराम यादव उपसरपंच , मिथलेश यादव , गणेश देशलहरे. ओमप्रकाश यादव , लक्षमण यादव ,.दर्शन यादव ,प्रकाश यादव , बंटी यादव सहित अन्य गामीनजन उपस्थित रहे।






