मोहल्ले वासियों ने तालाब में नाली निर्माण का किया विरोध


पंडरिया।नगर के बांधा तालाब से बनने वाले नाली का विवाद अब तक नहीं सुलझा है।मोहल्ले वासियों ने करीब सप्ताह भर पहले इस निर्माण को रोकने तथा गुणवत्ता हीन निर्माण का आरोप लगाया था।गुरुवार को जब नगर पालिका की टीम नाली निर्माण के लिए पहुची तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा।नगर पालिका को यह अंदेशा पहले से था कि इस निर्माण का विरोध होगा जिसके चलते नगर पालिका सीएमओ यमन देवांगन नगर पालिका के कर्मचारी व पोलिस बल के साथ निर्माण कराने पहुंचे हुए थे।जहां बैरागपारा व अन्य मोहल्ले के लोग पार्षद सुनील सिंह ठाकुर सहित मोहल्ले के महिला व पुरूष सहित लोग पहुंचकर जेसीबी के सामने बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।मोहल्ले वासियों ने नाली बनने से तालाब प्रदूषित होने का आरोप लगाया तथा कार्य के गुणवत्ता पर सवाल उठाया।उन्होंने प्रशासन से मोहल्ले वासियों से चर्चा कर निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही हैलाल।