राकेश कुमार
कुम्हारी।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा 2023
में विद्या दीप पब्लिक स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) कुम्हारी का परिणाम उत्कृष्ट रहा। हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 96% एवं हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम 100% रहा
हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में 93.66% अंक प्राप्त कर छात्रा कोमल साहू ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 93.33% के साथ तृप्ति शुक्ला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। किरण सिंह ने 91.80%, मेघा देवांगन ने 90.50%, करण यादव ने 89.50%, निखलेश सोनकर ने 89.33% अंक प्राप्त किए। कुल 37 छात्र छात्राओं में 27 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में विज्ञान संकाय से अंशिका सिंह ने 90.20% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। निधि पाल ने 83% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। 80% अंक प्राप्त कर रजत साहू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में 84%अंक प्राप्त कर कृष वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।79% अंकों के साथ स्नेहा शर्मा ने दूसरा एवं 77% प्रतिशत अंकों के साथ रिया पांडे ने तीसरा स्थान विद्यालय में प्राप्त किया। विद्यालय कि बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए शाला शिक्षण समिति के संस्थापक बी.आर. सोनकर, संचालक रामेश्वर सोनकर प्राचार्य श्रीमती विभा सोनकर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं हीरा साहू, निशा दशलहरे, श्वेता सिंह, मनोज साहू, पूजा वर्मा, त्रिदीप जना, देवेश सारथी, देवकरण कंवर, भुनेश्वरी साकार, मनीषा पटेल, नेहा कुमारी, भाविका राठौर, नीमा सोलंकी, ममता साहू, चुन्नी साहू, डी स्नेहा, रितु साहू, प्रियंका लाकरा, कविता साहू ने सभी छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।