लौटती मानसून ने तरबतर किया।बरसात से अच्छी फसल की उम्मीद लेकिन भूजल स्तर पर ज्यादा सुधार नहीं।


पंडरिया-पिछले दो -तीन से क्षेत्र के मौसम सुहावना बना हुआ है,हल्की बरसात से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं यह बरसात फसल के लिए अच्छी मानी जा रही है।इस वर्ष के बरसात को खरीफ फसल के लिए अच्छा माना जा रहा है।यह लौटती हुई मानसून की बरसात है जो अंतिम चरण में है।कुछ ही दिनों में बरसात के मौसम की विदाई हो जाएगी तथा सर्दी के मौसम का आगाज होगा।कृषि विभाग पंडरिया के तरुण दुबे ने बताया कि खरीफ फसल में धान के फसल हेतु अच्छी बरसात हुई है।धान में बाली निकलने के बाद एक बार और बरसात की जरूरत होती।उन्होंने बताया कि इस वर्ष धान का उत्पादन अच्छा रहेगा।साथ ही गन्ना का फसल भी अच्छा है।बहरहाल अभी क्षेत्र में हल्की बरसात जारी है।लौटती मानसून के कुछ दिन बरसने के बाद अब वापस लौट जाएगी।
*भूजल में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं हुई*-