पाटन। ग्राम पौहा से कुम्हली के मध्य आज शाम का करीब 5:00 बजे सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने के बाद ग्रामीण काफी आक्रोशीत है। ग्रामीण मृतक की लाश को लेकर सड़क पर ही बैठ गए हैं। लगभग पिछले 3 घंटे से सड़क पर जाम लगी हुई है। बता दें की सेवा सरकारी समिति कुम्हली से वापस आते हुए एक व्यक्ति को बस ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे कि उसकी मौके पर मौत हो गई। उक्त व्यक्ति के साथ दो बच्चे भी सवार थे जो दूर छिटक गए। बच्चों को भी चोट आई है। घटना की खबर लगते हैं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे एवं मृतक की लाश को लेकर सड़क पर बैठ गए। जिससे कि सड़क जाम हो गया। अभी वर्तमान में भारी संख्या में पुलिस बल वहां पर मौजूद है। जानकारी मिली कि और पुलिस बल की व्यवस्था की जा रही है । पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं वह भी ग्रामीणों को समझने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीण काफी आक्रोशित दिखाई दे रहे हैं।

संवाददाता बलराम यादव की रिपोर्ट






