पाटन की सड़क फिर खून से हुई लाल, भागवताचार्य चीचा निवासी पंडित मोहन दुबे का सड़क दुर्घटना में निधन, बीती रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन ने मारी है ठोकर


पाटन। ग्राम चिचा निवासी भागवताचार्य मोहन दुबे का बीती रात सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। बताया जा रहा है की पाटन से बठेना के मध्य किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। उसके बाद उसे पाटन अस्पताल ले जाया गया जहां से रायपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई।