बलराम यादव/9893363894
पाटन। पाटन अभनपुर मुख्य मार्ग से खम्हरिया,डंगनिया, भनसूली, केसरा सड़क मार्ग का निर्माण कुछ समय पहले किया गया है। सड़क मार्ग के प्रारम्भ मे खम्हरिया मोड़ के पास मार्ग की जानकारी के लिए संकेतक बोर्ड तीन दिन पहले ही लगाया गया था। लेकिन जिस तरह सड़क निर्माण भी लापरवाही बरती गई है उसी तरह संकेतक बोर्ड में भी लापरवाही बरती गई है। जिस समय यह बोर्ड लगाया जा रहा है उसी समय यहां पर काम को देखने वाला कोई टेक्निकल व्यक्ति ही नही था। ठेकेदार के लोगो ने जैसा मन चाहा वैसा कार्य किया। नतीजा अब सामने है। निर्माण कार्य मे बरती गई लापरवाही एवं भ्रष्टाचार का बड़ा नमूना सामने आया है। बीती रात को पानी गिरने एवं हवा चलने से उक्त भारी संकेतक बोर्ड गिर गया। बोर्ड गिरने से सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहने वाले बुजुर्ग दम्पत्ति बाल-बाल बचे। यदि बोर्ड झोपडी मे गिर जाता तो एक बहुत बड़ी दुर्घटना हो जाती। बहरहाल इस घटना पर लोक निर्माण विभाग को अंज्ञाना लेना चाहिए। लापरवाह ठेकेदार पर कार्रवाई की जानी चाहिए। घटना रात को हुई इस कारण बड़ी दुर्घटना नही हुई। अगर यह घटना दिन में होती तो बड़ी घटना हो सकती थी।

संकेतक बोर्ड लगाने में इस कदर लापरवाही बरती गई है कि उसे लगाने के लिये तैयार की गई बेस का गड्ढा तक को नही भरा गया है। सड़क के बीचों बीच बोर्ड के गिरने से आवागमन अवरुद्ध हो गया


