डोंगरगढ़ में रोप-वे 16 से 27 फरवरी तक रहेगा बंद


डोंगरगढ़। मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति, डोंगरगढ़ द्वारा संचालित रोप-वे सेवा मरम्मत एवं नियमित मेंटेनेंस कार्य के चलते अस्थायी रूप से बंद रहेगी। समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोप-वे का संचालन 16 फरवरी 2026, सोमवार से 27 फरवरी 2026, शुक्रवार तक बंद रहेगा।
ट्रस्ट समिति ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। निर्धारित अवधि में रोप-वे से आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होने के पश्चात रोप-वे का संचालन पुनः प्रारंभ कर दिया जाएगा। समिति ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है।