नही थम रहा मनरेगा का बवाल, आज फिर आमने सामने हुवे दो गांव के लोग, पाटन ब्लॉक के ग्राम गुजरा व मटिया के मध्य कल से शुरू हुआ है विवाद, पढ़िए पूरी खबर



पाटन। ब्लॉक के ग्राम पंचायत गुजरा और आश्रित ग्राम मटिया के महिला पुरुष आज भी आमने सामने हो गए है। गुजरा के मजदूर मनरेगा के काम करने मटिया कार्य स्थल पर पहुंचे। काम शुरू ही करने वाले थे कि ग्राम मटिया के महिला पुरुष बड़ी संख्या में काम को रोकने के लिए पहुंच गए। वर्तमान में सरपंच के साथ चर्चा चल ही रही है। मटिया के ग्रामीणों का कहना है की कल जो आवेदन दिया है ब्लॉक मुख्यालय में उसका जांच जब तक नही होता तब तक काम को रोक के रखा जाए। बता दे की कल भी दोनो गांव के लोग आमने सामने हो गए थे। सरपंच के साथ धक्का मुक्की भी हुई थी। कल दिन भर दोनो गांव के ग्रामीण पाटन थाना में डटे थे। अभी तक काम शुरू नही हुआ है।