संकुल केन्द्र-गब्दी का संकुल उत्सव कार्यक्रम ग्राम-देवगहन शाला प्रांगण में सम्पन्न हुआ…पढ़ाई-लिखाई के साथ साथ खेल कूद भी जरूरी हैं– पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू

अंडा । संकुल केन्द्र-गब्दी का संकुल उत्सव कार्यक्रम ग्राम-देवगहन शाला प्रांगण में सम्पन्न हुआ । जिसमें बच्चों  द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत दी गई। साथ ही साथ पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह भी किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  श्रीमती रमशिला साहू  (पूर्व केबिनेट मंत्री, छ.ग. शासन),अध्यक्षता  डॉ. दयाराम साहू जी (पूर्व विधायक, गुण्डरदेही विधानसभा) विशेष अतिथि  अनिल सोनी  (सदस्य, जनपद पंचायत गुण्डरदेही), सरपंच बीरम बाई साहू, पूर्व सरपंच लोकेन्द्र साहू, सरपंच प्रतिनिधि भोला राम साहू, लाभूराम निषाद  (वरिष्ठ नागरिक देवगहन) , चिमन सिन्हा सहित संकुल केन्द्र के सभी स्टाफ गण उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू ने कहा कि विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक  स्तर में सुधार को लेकर स्कूल स्टॉफ द्वारा किए जाने वाले प्रयासों की सराहना की। कहा एक शिक्षक के मेहनत का फल तभी सार्थक होता है जब उनके पढाये छात्र अपने पैरों पर खड़े हो जाते हैं। बच्चों को नियमित विद्यालय आने और बेहतर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित भी किया। पढ़ाई-लिखाई के साथ साथ खेल कूद भी जरूरी हैं।

पूर्व विधायक गुण्डरदेही डा दयाराम साहू ने कहा स्कूल ऐसा माध्यम होता है जहां बच्चों को शिक्षा के साथ खेल व सांस्कृतिक सहित अन्य कौशलों का विकास होता है। सभी विद्यार्थियों को जो खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपना भागीदारी निभाई उन सभी का पुरस्कार देकर सम्मान किया गया।