सरपंच ने कलेक्टर से की फरियाद, गांव में सुबह शाम एक एक विद्युत कटौती किया जाए, आखिर सरपंच ने क्यों की बिजली आपूर्ति बाधित करने की मांग, पाटन ब्लॉक का मामला, आप भी जानिए


पाटन। जनपद पंचायत पाटन के ग्राम औरी पंचायत के आश्रित ग्राम छोटे औरी में इन दिनों तुल्लू पंप से पानी चोरी का मामला सामने आ रहा है। इस कारण से निचले स्तर पर नल कनेक्शन धारियों को पेयजल के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। बहुत प्रयास करने के बाद भी जब टुल्लू पंप लगाने वाले लोग नहीं माने तो इसकी शिकायत लेकर ग्राम पंचायत औरी के सरपंच, उप सरपंच, जनपद सदस्य पंचगन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ग्राम में सुबह-शाम नल से पानी देने के समय पर विद्युत आपूर्ति बाधित करने की मांग की है ।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम छोटे औरी के सरपंच कंचन सोनवानी, जनपद सदस्य उत्तरा सोनवानी ,उप सरपंच कमल चंद्राकर, ग्रामीण दिलीप कुर्रे घसीया फगुआ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है कि सुबह 6:00 से 7:00 बजे तक एवं शाम को 5:00 बजे से 6:00 बजे तक ग्राम छोटे औरी में बिजली आपूर्ति बाधित की जाए। सरपंच ने बताया कि ग्राम में करीब 260 नल कनेक्शन धारी परिवार हैं। जिनके घरों पर सुबह-शाम नल के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जाती है ।लेकिन लगभग 1 दर्जन से अधिक घरों में टुल्लू पंप लगाकर चोरी-छिपे पानी को खींचा जाता है। टुल्लू पंप लगाने के कारण अंतिम छोर के नल कनेक्शन धारियों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता।

इसलिए इन परिवारों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। टुल्लू पंप को निकालने कई बार पंचायत के द्वारा समझाइश दी गई लेकिन इन लोगों के द्वारा टुल्लू पंप को नहीं निकाला गया जिसके कारण नल कनेक्शन धारियों के घर पानी नहीं पहुंच पाती वह पंचायत में आकर शिकायत करने लगे।। इसके बाद जनपद पंचायत पाटन के सीईओ एवं कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन सौंपकर सुबह 1 घंटे और शाम को 1 घंटे बिजली कनेक्शन गांव में बाधित करने की मांग सरपंच एवं ग्रामीणों ने की है।।
पंचायत ने भी लिया है प्रस्ताव
ग्राम पंचायत औरी के सरपंच उप सरपंच सहित पंचों के द्वारा ग्राम पंचायत में भी ग्राम में सुबह एवं शाम को एक 1 घंटे बिजली आपूर्ति आपूर्ति बाधित करने की विषय पर प्रस्ताव ही लिया गया है। सभी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव दिया है कि बिजली बाधित नल जल कनेक्शन से पानी देते समय किया जाए जिससे कि टुल्लू पंप कोई ना चला पाए और पानी सभी के घरों में आसानी से पहुंचे।