घुघवा (ज) में सरपंच है फरार, पंचायत का कामकाज हो रहा प्रभावित, आय, जाति, निवासी बनाने भटक रहे है बच्चे, निर्माण कार्य भी ठप्प, पढ़िए क्यों फरार है सरपंच


पाटन। ग्राम घुघवा ज में सरपंच भानु सोनकर सहित तीन से अधिक लोगो पर अम्लेश्वर थाना में कई धाराओं के तहत अपराध दर्ज हुआ है। पुलिस सरपंच सहित सभी आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। मामला 27 अक्तूबर 2022 को है। जिसमे दो पक्ष में विवाद हुआ था। दोनो पक्ष के खिलाफ अपराध भी दर्ज हुआ था। एक पक्ष के खिलाफ कार्रवाई पुलिस कर चुकी है। सरपंच  सहित अन्य आरोपियों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नही किया है। बताया जा रहा है की सरपंच सहित अन्य आरोपी पिछले कुछ माह से गांव से फरार है। अम्लेश्वर पुलिस लगातार गांव में दबिश दे रहे है लेकिन सफल नहीं हो रहे है।

इस तरह दर्ज हुआ अपराध
आवेदक किशन सोनकर ने अमलेश्वर थाना में सूचना दिए है। आवेदक गौरा गौरी चौक ग्राम घुघवा का रहने वाला है। स्नातक तक की पढाई किया है। खुद का गाड़ी चलाने का काम करता है।  दिनांक 27.10.2022 के रात दीपक वर्मा के घर खाना खाकर चौक तरफ गया था। किराना दुकान मे खड़ा था रात्रि 09.30 बजे गांव का सरपंच भानु प्रसाद सोनकर, लाला राम सोनकर, यशवंत सोनकर, रोशन सोनकर, एवं उसके परिवार के लोग आये और बोले की मुकेश सोनकर, भीखम सोनकर, गौतम सोनकर, हेमलाल सोनकर ने हमारे खिलाफ थाने मे रिपोर्ट किया है कहकर अश्लील गाली देते हुये डण्डा लेकर उसे खोज रहे थे और आज उन्हे नही छोड़ेगें जान से मार देगें बोल रहे थे, तो वहीं चौक पर पुरूषोत्तम सोनकर को देखे तो उसको पकड़कर तु बहुत मुखिया बन रहा है कहकर मां बहन गाली गलौज देते हुये मारपीट करने लगे, तब आवेदक गौतम सोनकर, मनीष सोनकर, हरिराम सोनकर झगडा को बीच बचाव करने गये तो उन लोगो के द्वारा  भी हाथ मुक्का, डण्डे एवं ईट पत्थर से मारपीट करने लगे, मारपीट करने से आवेदक के बायें हाथ मे फैक्चर हो गया, कोहनी, कंधा, दाहिने हाथ की भुजा, छाती में एवं पैर में चोंट आई है, पुरूषोत्तम सोनकर के चेहरे में, नाक में, सीने में, पीठ में, चोंट आई है, गौतम सोनकर को छाती में, मनीष सोनकर सिर में, सीने में, दोनो हाथो में चोंट आई है, हरिराम सोनकर के दोनो पैरो में, सीने मे, पीठ में चोंटे आई है।