पाटन । विकासखंड के ग्राम पंचायत गाड़ाडीह की सरपंच श्रीमती ज्योति ध्रुव के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सोमवार को पारित हो गया। पंचायत में आयोजित मतदान प्रक्रिया के दौरान पंचों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान की प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी एवं नायब तहसीलदार मनोज रस्तोगी की मौजूदगी में संपन्न हुई। मतदान के परिणाम में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 10 मत पड़े, जबकि विरोध में 3 मत मिले। प्रस्ताव के पक्ष में आवश्यक बहुमत मिलने के बाद सरपंच श्रीमती ज्योति ध्रुव अपने पद से हट गईं।
मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। अब नियमानुसार ग्राम पंचायत में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।






